तातारपुर में बिजली चोरी को लेकर बवाल, बिजली विभाग की टीम पर हमला, दोनों पक्षों ने कराई एफआईआर

भागलपुर।तातारपुर थाना क्षेत्र में रविवार को बिजली चोरी की जांच के दौरान बड़ा विवाद हो गया। बिजली विभाग की टीम जब एक घर में बिजली चोरी की सूचना पर जांच करने पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और एक कर्मचारी को थप्पड़ भी मार दिया।

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के कर्मचारी जैसे ही जांच के लिए घर में पहुंचे, वहां मौजूद पुरुषों और महिलाओं ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख बिजली विभाग की टीम ने स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर थाने लाया। इसके बाद बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी और मारपीट का मामला दर्ज कराया गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी बिजली विभाग के कर्मियों पर बिना अनुमति घर में घुसने, दबंगई करने और जबरदस्ती करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

फिलहाल पुलिस दोनों प्राथमिकियों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में कैंसर के खिलाफ ‘महा-कवच’! 14-15 साल की बच्चियों को अब मुफ्त लगेगा एचपीवी (HPV) टीका; सदर अस्पताल और मायागंज समेत सभी प्रखंडों में अभियान शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    प्रयागराज हादसे में बिहार के 3 मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री शोकाकुल, परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *