सीएम के बयान पर बवाल :भागलपुर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने फूंका नीतीश कुमार का पुतला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सदन में महिलाओं पर दिए गए अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने खलीफाबाग चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया पुतला दहन

भागलपुर,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सदन में महिलाओं पर दिए गए अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों के द्वारा शहर के खलीफाबाग चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि सदन एक मंदिर होता है। जहां लोग इसकी पूजा करते हैं वही सदन में इस तरह के बयान से पूरे प्रदेश ही नहीं देश की महिलाओं के साथ अपमानजनक बात मुख्यमंत्री के द्वारा की गई है।

एक तरफ जहां परिवार के लोग बच्चों के साथ फिल्म देखने से भी परहेज करते हैं। वहीं दूसरी तरफ अब सदन की कार्रवाई में जिस तरह से मुख्यमंत्री के द्वारा बयान दिया जा रहा है अब लोग सदन की कार्रवाई भी देखना पसंद नहीं करेंगे। वहीं महिलाओं का कहना था कि आने वाले चुनाव में महिलाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबक सिखाएगी।

ये भी पढ़े..

भागलपुर के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तेज की कवायद

Share Add as a preferred…

भागलपुर में ‘मेट्रो मिर्ची 2.0 मटन हाउस’ का शुभारंभ, मटन और बिरयानी प्रेमियों को मिला स्वाद का नया ठिकाना

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *