जेडीयू में घमासान: नीरज कुमार ने अपनी ही पार्टी पर बोला हमला, ललन सिंह और अनंत सिंह की नजदीकी पर उठाए सवाल

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सत्तारूढ़ जेडीयू के भीतर घमासान तेज हो गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने अब अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कई सवाल खड़े कर दिए।

नीरज कुमार का सोशल मीडिया पोस्ट

जेडीयू में घमासान: नीरज कुमार ने अपनी ही पार्टी पर बोला हमला, ललन सिंह और अनंत सिंह की नजदीकी पर उठाए सवाल

नीरज कुमार ने लिखा –
“भारत रत्न जननायक की उपाधि चुराना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दिवंगत माता को गाली देना और अब तेजस्वी यादव जी द्वारा नीतीश कुमार को ‘चीट’ कहना अपमान है! लेकिन बिहार के मोकामा में राजनीतिक कार्यकर्ताओं को ‘सड़कछाप’ और ‘लफुआ’ कहना क्या सम्मान कहलाता है?”

उन्होंने पार्टी से सीधा सवाल किया है कि क्या राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपमानित करना सही है।

ललन सिंह और अनंत सिंह पर निशाना

मामला दरअसल शनिवार को उस वक्त तूल पकड़ गया जब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मोकामा में बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के घर पहुंचे। यहां उन्होंने अनंत सिंह की तीन करोड़ की गाड़ी में सवार होकर रोड शो भी किया।
नीरज कुमार का आरोप है कि इसी रोड शो के दौरान राजनीतिक कार्यकर्ताओं को “सड़कछाप” और “लफुआ” कहकर संबोधित किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान है?

 

नीरज और अनंत सिंह का पुराना टकराव

गौरतलब है कि नीरज कुमार और अनंत सिंह का टकराव पुराना है। कभी दोनों करीबी माने जाते थे, लेकिन पिछले कई सालों से नीरज कुमार लगातार अनंत सिंह को अपराधी बताते रहे हैं।

  • वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में नीरज कुमार ने अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
  • हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद अनंत सिंह ने जेडीयू से टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। उस वक्त नीरज कुमार ने दावा किया था कि उन्हें टिकट किसी भी हाल में नहीं मिलेगा।

लेकिन ललन सिंह का अनंत सिंह के घर पहुंचना और रोड शो करना इस बात का साफ संकेत है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जेडीयू अनंत सिंह को उम्मीदवार बना सकती है।

चुनाव से पहले जेडीयू में उथल-पुथल

इस घटनाक्रम के बाद जेडीयू में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। नीरज कुमार का हमला इस बात का संकेत है कि पार्टी के भीतर फैसलों को लेकर मतभेद गहराते जा रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले उठे इस विवाद ने जेडीयू के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    “आलोचनाओं के बीच एक्शन में निशांत कुमार, दिल्ली से लौट सीधे पहुंचे घायलों के पास”

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय के गंगोत्री गंगे मॉल में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…