सासाराम के वज्र गृह में ट्रक घुसने से हंगामा, राजद प्रत्याशी धरने पर बैठे

सासाराम 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच सासाराम में तब हंगामा मच गया जब खाली टीन का बक्शा लदा एक ट्रक अचानक वज्र गृह (EVM स्ट्रॉन्ग रूम) परिसर में प्रवेश कर गया। घटना की जानकारी मिलते ही राजनीतिक दलों के समर्थक भड़क उठे और मौके पर भारी विरोध शुरू हो गया।

मुख्य बातें

  • वज्र गृह परिसर में संदिग्ध तरीके से ट्रक की एंट्री
  • राजद प्रत्याशी सहित कई उम्मीदवारों का धरना
  • चुनाव सुरक्षा और पारदर्शिता पर उठे सवाल
  • डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की

क्या है पूरा मामला?

सासाराम के बाजार समिति, तकिया परिसर स्थित वज्र गृह में गुरुवार सुबह एक ट्रक घुस आया, जो खाली टीन के बक्शे से भरा हुआ था। इस पर वहां मौजूद राजद और अन्य दलों के समर्थकों ने कड़ा विरोध जताया और स्ट्रॉन्ग रूम के गेट पर हंगामा शुरू कर दिया।

घटना की सूचना पर डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति की जांच की।

राजद प्रत्याशी बैठे धरने पर

ट्रक प्रवेश मामले और वज्र गृह के अंदर सीसीटीवी कैमरों के खराब होने की शिकायत के बाद कई उम्मीदवार और उनके समर्थक धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने वालों में शामिल थे—

  • दिनारा विधायक प्रत्याशी राजेश यादव
  • सासाराम प्रत्याशी सतेंद्र साह
  • नोखा प्रत्याशी अनीता चौधरी

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है और विरोध करने पर उन पर बल प्रयोग भी किया गया।

एसपी ने आरोपों को किया खारिज

रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बल प्रयोग किए जाने के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने स्वीकार किया कि ट्रक चेनारी विधानसभा के शिवसागर डिस्पैच सेंटर से आया था और उसमें खाली बक्शे लदे थे।

एडीएम से मांगा गया स्पष्टीकरण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने इस मामले में चेनारी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम ललित रंजन से स्पष्टीकरण मांगा है। उनसे पूछा गया है कि वज्र गृह को सील किए जाने के बाद भी खाली बक्शों से भरा ट्रक कैसे भेजा गया?

गौरतलब है कि बाजार समिति परिसर में ही EVM का आधिकारिक वज्र गृह बनाया गया है, जहां चुनाव सामग्री सुरक्षित रखी जाती है।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज: पवन सिंह के अरमान अधूरे, कुशवाहा को मिली बढ़त

    Share Add as a preferred…

    Continue reading