दुर्गा पूजा के लिए भागलपुर का रूट चार्ट जारी, दर्शन के लिए जाना होगा पैदल

दुर्गा पूजा में शहर के पूजा पंडालों में जाने के लिए लोगों को परेशानी न हो इसको लेकर जिला प्रशासन ने ट्रैफिक में बदलाव के साथ नया रूट जारी किया है। यह व्यवस्था 20 अक्टूबर, यानी नवरात्र के षष्ठी पूजा की शाम से लागू हो जाएगी। इसमें 15 रूटों पर गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इन रूटों पर भक्तों को पैदल ही पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए जाना होगा।

20231019 091533

दो पहाया और चार पहिया वाहनों को रोकने के लिए 15 जगहों पर ड्राप गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा चार जगहों पर पार्किंग स्थल बनाया गया है, ताकि पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। साथ ही सभी जगहों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जाएगी।

Screenshot 20231019 083805 Chrome

Related Posts

भागलपुर बाईपास पुलिस का ‘नशे’ पर प्रहार! गोनुधाम के पास ब्राउन शुगर और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; SSP के निर्देश पर ‘हॉट स्पॉट’ पर बड़ी कार्रवाई

Share Add as a preferred…

Continue reading
मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए माँ दुर्गा की विभिन्न रूपों की पूजा करें

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *