बेतिया में मुर्गे ने कराई मारपीट, 4 लोग जख्मी, थाने पहुंचा मामला

आप ने आम लोगों की लड़ाई के बारें में जरूर सुना होगा, लेकिन बिहार के बेतिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुर्गा पड़ोसी से घर चल गया. मुर्गे की वजह से दो पड़ोसियों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद दोनों परिवारों में ठन गई और मामला थाना पहुंच गया।

बेतिया में मारपीट

दरअसल, घटना बेतिया के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक की है. जहां एक परिवार ने मुर्गा पाल रखा है. उसका मुर्गा पड़ोसी के घर पहुंच गया. एक मुर्गा के कारण दो पाटीदार आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते रण क्षेत्र में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये. जिसके बाद मामला थानी पहुंच गया. जहां पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत दर्ज कराई।

चार लोग गंभीर रूप से घायल

दरअसल जगदीशपुर वार्ड नंबर निवासी गुलाब राम का मुर्गा उनके पाटीदार मिथुन कुमार के घर में चली गई. इसके बाद उनके पाटीदार मिथुन कुमार और उनके बीच कहासनी शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई. इस मारपीट में गुलाब राम, पत्नी कांति देवी, बेटा अरुण कुमार और बेटी प्रीति कुमारी घायल हो गए. जिसके बाद घायलों को बेतिया जीएमसीएच भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस कार्रवाई में जुटी

घायल गुलाब राम ने बताया कि “उनके पाटीदार मिथुन कुमार उनके घर के बगल में रहते हैं. जिनके घर पर हमारा मुर्गा चला गया था. उसी को लेकर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. जिसमें हम सभी लोग घायल हो गए.” अस्पताल थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने बताया कि “फर्द बयान कर आगे स्थानीय थाना को भेज दिया जाएगा. इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.”

 

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

Share Add as a preferred…

Continue reading