रोहतास : डेहरी स्टेशन सब्जी मंडी के पास सूटकेस में मिली युवती की लाश, इलाके में फैली दहशत

डेहरी (रोहतास)।रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रेलवे स्टेशन के पास स्थित सब्जी मंडी के समीप कूड़े के ढेर से एक लाल रंग के सूटकेस में बंद युवती का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


सफाईकर्मियों को दिखा संदिग्ध सूटकेस

रविवार सुबह जब सफाईकर्मी कचरा हटाने पहुंचे तो उन्हें कूड़े के बीच एक बंद सूटकेस पड़ा दिखाई दिया। शक होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।


डेहरी और डालमियानगर पुलिस मौके पर

सूचना मिलते ही डेहरी नगर और डालमियानगर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इलाके को घेराबंदी कर बंद कर दिया गया और जांच शुरू कर दी गई। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।


नाबालिग होने की आशंका, हत्या के बाद फेंके जाने का शक

सूत्रों के अनुसार, सूटकेस से बरामद शव एक नाबालिग युवती का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की कहीं और हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर यहां फेंका गया है।


पुलिस कुछ भी कहने से बच रही

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद रेलवे स्टेशन और सब्जी मंडी क्षेत्र में लोगों में डर का माहौल है। लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading