रोहतास में BSAP जवान ने सरकारी कार्बाइन से खुद को मारी गोली, करबंदिया थाना परिसर में आत्महत्या से सनसनी

सासाराम/रोहतास: रोहतास जिले के करबंदिया थाना परिसर में शुक्रवार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP-1) के एक जवान ने अपने सरकारी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना थाना परिसर स्थित पुलिस बैरक की छत पर हुई। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

बैरक की छत पर खुद को मारी गोली

पुलिस के अनुसार मृतक जवान की पहचान किशोर राणा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नेपाल के गोरखा समुदाय से संबंधित था, जबकि उसका परिवार झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा क्षेत्र में रहता है। हाल ही में उसकी तैनाती करबंदिया थाना में की गई थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान बैरक की छत पर गया और अपनी सरकारी कार्बाइन से सिर के दाहिने हिस्से में गोली मार ली। गोली लगते ही उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया।

पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जवान की मौत सिर में गोली लगने के कारण हुई है।

आत्महत्या के कारणों की जांच

रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

  • ये भी पढ़े..

    स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने जारी किए आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल, फर्जी सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील

    Share Add as a preferred…

    नाला सफाई के दौरान सफाई कर्मी को लगा करंट, बांस के सहारे बचाई गई जान; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    Share Add as a preferred…