ऋषभ पंत के लड्डू कैच छोड़ने पर रोहित शर्मा को आया भयंकर गुस्सा, सरेआम दे डाली गंदी-गंदी गालियां, VIDEO वायरल

सोमवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 51वां मुकाबला खेला गया। सेंट लूसिया के मैदान पर दोनों टीमों की भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर मिचेल मार्श ने पहले बल्लेबाजी के लिए भारतीय टीम को न्योता दिया, जिसके बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी ने स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगा दिए।

जवाब में जब कंगारू टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक अहम कैच छोड़ दिया, जिससे कप्तान रोहित शर्मा का गुस्सा भड़क गया और वह बीच मैच गाली-गलौच करते नजर आए। हिटमैन (Rohit Sharma) के इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

ऋषभ पंत की इस हरकत ने बढ़ाया Rohit Sharma का पारा

सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर आठ का मुकाबला खेला गया।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने धुआंधार प्रदर्शन किया। कंगारू गेंदबाजों की कुटाई कर उन्होंने तूफ़ानी अर्धशतक जड़ा, जिसकी बदौलत टीम ने स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगा दिए।

निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियन टीम को छह रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को सूर्यकुमार यादव के हाथों आउट करवाया।

हालांकि, इसके बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत से एक बड़ी गलती हो गई, जिससे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का गुस्सा भड़क गया।

Rohit Sharma ने बीच मैच दी गाली

दरअसल, हुआ ये कि ऑस्ट्रेलिया की पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए खूंखार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आए। पहली गेंद पर उनका सामना कप्तान मिचल मार्श से हुआ।

भारतीय गेंदबाज ने शॉर्ट पिच पर गेंद डाली, जिस पर बल्लेबाज ने पुल शॉट लगाना चाहा। हालांकि, वह गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल को समझ नहीं सके और गेंद उनके ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर की ओर चली गई।

ऐसे में एक आसान से कैच मौका बना, लेकिन बैलेंस बिगड़ जाने की वजह से वह गेंद तक नहीं पहुंच पाए और मिचेल मार्श को जीवनदान मिल गया।

इससे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बिल्कुल भी खुश नहीं दिखे, जिसके चलते उन्होंने बीच मैच ऋषभ पंत को गाली दे डाली।

विकेटकीपर के कैच ड्रॉप कर देने के बाद कैमरे जब कप्तान की तरफ घुमाया गया तो वह (Rohit Sharma) अपशब्दों का इस्तेमाल करते नजर आए। वहीं, अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

 

ये भी पढ़े..

FIFA वर्ल्ड कप के शोर में चमक रहा बिहार का यह गांव! 100 साल से हर घर में फुटबॉलर, मेसी-रोनाल्डो हैं बच्चों के आदर्श

Share Add as a preferred…

FIFA World Cup 2026: तीसरे स्थान की जंग में भिड़ेंगे फ्रांस और इंग्लैंड, एम्बापे-केन के बीच गोल्डन बूट की भी टक्कर

Share Add as a preferred…