झंडापुर में सड़क हादसा : खेत से लौटते समय 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार फरार

भागलपुर | भागलपुर जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 80 वर्षीय विष्णुदेव शर्मा की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, नवगछिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने विष्णुदेव शर्मा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


खेत से लौटते वक्त हुई घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार, विष्णुदेव शर्मा रोज की तरह अपने खेत में गाय का चारा लाने गए थे। लौटते समय झंडापुर मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।


पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलने पर झंडापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि फरार बाइक सवार की तलाश जारी है, साथ ही आस-पास के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में प्रशांत किशोर का बड़ा हमला: “सिर्फ पुलिस नहीं, आदेश देने वालों की भी हो जांच”

    Share Add as a preferred…

    खान सर-रोशन आनंद विवाद में अवध ओझा की एंट्री! बोले- “मैंने पहले ही खान सर को मैसेज कर कहा था, मामला बढ़ाओ मत”

    Share Add as a preferred…