राजद बिहार में एक करोड़ सदस्य बनाएगा : तेजस्वी यादव

राघोपुर (वैशाली)। पूर्व डिप्टी सीएम सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को राघोपुर में थे। पार्टी कार्यकर्ता को सदस्यात दिलाते हुए बोले कि हमारी सरकार बनेगी तो ‘माई-बहिन मान’ योजना के तहत सभी महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपए देने का काम करेंगे। वृद्धा और दिव्यांग पेंशन को 1500 रुपए कर दिया जाएगा। यही नहीं सूबे में बिजली कंपनियों की स्मार्ट तरीके से बेहाल जनता को राहत देने का काम भी हमारी पार्टी सरकार बनते ही करेगी। उन्होंने कहा कि हर परिवार को 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन परिसर एवं मलिकपुर पंचायत में पार्टी कार्यकर्ता को राजद की सदस्यता दिलवाने के बाद उपस्थित भीड़ को उन्होंने संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *