झारखंड चुनाव में 20-22 सीटों का दावा करने वाली राजद;6 सीट पर कैसे मान गई?

रांची: झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए आरजेडी ने अपने कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है। कोडरमा सीट पर जेल में बंद बालू माफिया सुभाष यादव को भी टिकट दिया गया है। लेकिन आरजेडी के इस फैसले की सियासी गलियारों में खूब चर्चा भी हो रही है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल आरजेडी झारखंड में 20-22 सीटों का दावा कर रही थी लेकिन बाद में 6 सीटों पर ही मान गई। चर्चा ये भी है कि कोडरमा सीट पर जेल में बंद बालू माफिया सुभाष यादव को भी टिकट दिया गया है। सुभाष यादव को ईडी ने बिहार में अवैध बालू खनन का किंगपिन बताया है और वे पिछले कई महीने से पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। सुभाष यादव को लालू परिवार का बेहद करीबी माना जाता है।

इसके अलावा आरजेडी ने देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, चतरा से रश्मि प्रकाश, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह यादव को टिकट दिया है।

झारखंड में कब हैं चुनाव?

झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होंगे। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। पिछले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को 30 सीटें और बीजेपी को 25 सीटें मिली थीं, जबकि 26 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थीं। जेएमएम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया था कि झारखंड में 2 करोड़ 60 लाख वोटर हैं। यहां एक करोड़ 31 लाख पुरुष वोटर हैं और एक करोड़ 29 लाख महिला वोटर हैं। झारखंड में 29 हजार 562 बूथ पर वोट पड़ेंगे। झारखंड के हर बूथ पर 881 वोटर होंगे।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    लंबे इंतजार के बाद नीतीश से मिले आरसीपी सिंह, ‘आत्मीय मुलाकात’ का दावा; तस्वीर ने बढ़ाए नए सियासी कयास

    Share Add as a preferred…