डुमरांव में मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान हमला करने की कोशिश, राजद समर्थकों पर लगाया आरोप

बक्सर :बक्सर जिले के डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में शनिवार की शाम भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ‘मृदुल’ के रोड शो के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि उन पर हमला करने की कोशिश की गई, और हमला करने वाले लोग राजद का नारा लगा रहे थे।

मनोज तिवारी ने इस घटना की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ और फेसबुक पेज पर साझा की। उन्होंने लिखा—

“जब हमलोग अरियांव ब्रह्म स्थान से चौगाईं की ओर जा रहे थे, तभी राजद का नारा लगाते हुए कुछ लोगों ने हम पर हमला करने की कोशिश की। टकराव से बचने के लिए हमने गाड़ी तेज कर वहां से निकल जाना उचित समझा।”

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ। डुमरांव एसडीपीओ पोलत्स कुमार ने बताया कि अब तक इस घटना की कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित जानकारी के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

डुमरांव में मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान हमला करने की कोशिश, राजद समर्थकों पर लगाया आरोप

 

वहीं, स्थानीय थाना के एक अधिकारी ने कहा कि “दोनों समूह अपने-अपने दल के समर्थन में नारे लगा रहे थे। किसी तरह की हिंसक घटना की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।”

घटना के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कोशिश बताया है, जबकि राजद समर्थक इसे भ्रम फैलाने की साजिश कह रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…