बक्सर: बक्सर सदर अस्पताल में मेडिकल स्टोर की अनियमितताओं को लेकर राजद सांसद सुधाकर सिंह और बीजेपी विधायक आनंद मिश्रा के बीच बयानबाजी सामने आई।
बीते दिनों आनंद मिश्रा ने अस्पताल में दवाओं की गड़बड़ी पकड़ते हुए ऑपरेटर को जेल भेजने और कार्रवाई करने की बात कही थी। इसके वीडियो भी वायरल हुए थे।
सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई और कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर बीजेपी विधायक आनंद मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा कि “नेता बनने और नेतागिरी करने में फर्क होता है। केस दर्ज करना अधिकारियों का काम है, नेताओं का नहीं।”
अनाथ मिश्रा ने राजद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राजद के शासनकाल में जंगलराज के कारण उन्हें और कई लोगों को प्रवासी बनना पड़ा। उन्होंने कहा, “अगर 2005 तक जंगलराज नहीं होता, तो हम लोग यहाँ ही रहते। अब हम जैसे लोगों को प्रवासी नहीं बनना पड़े, इसलिए लौटकर आए हैं।”
सुधाकर सिंह के रील बनाने वाले बयान पर भी आनंद मिश्रा ने कहा कि वे तेजस्वी यादव की तरह नाच-रील नहीं बनाते। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम करने पर ही सही कंटेंट बनता है, घर बैठकर रील नहीं बनती।
आनंद मिश्रा ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि केवल क्रेडिट लेने में ही व्यस्त रहते हैं, जबकि सत्ता पक्ष काम कर रहा है।


