नए साल पर बिहार अलर्ट मोड में, पटना में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

नववर्ष के आगमन को लेकर पूरे बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजधानी पटना में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी को उमड़ने वाली भारी भीड़ और जश्न को देखते हुए पटना पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना लागू की है

पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय के शर्मा ने साफ कहा है कि नए साल के जश्न के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए शहर के हर कोने में विशेष व्यवस्था की गई है।


चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि नए साल पर बड़ी संख्या में लोग राजधानी वाटिका, संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़ियाघर), पार्कों और पिकनिक स्पॉट्स का रुख करते हैं। इसके साथ ही महावीर मंदिर, गुरुद्वारे, प्रमुख मंदिरों और चर्चों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

इसे ध्यान में रखते हुए इन सभी स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

“सादे लिबास में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके। यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष योजना बनाई गई है। जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्जन भी लागू होगा।”
कार्तिकेय के शर्मा, एसएसपी, पटना


निर्धारित पार्किंग का ही करें इस्तेमाल

भीड़भाड़ वाले इलाकों में बैरिकेडिंग की जाएगी, ताकि अवैध पार्किंग और जाम की समस्या न हो। यातायात पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें


बाइकर्स गैंग पर कड़ी नजर

नववर्ष के जश्न में हुड़दंग मचाने वाले बाइकर्स गैंग पर भी पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी।
लहरिया कट, स्टंट और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


ड्रिंक एंड ड्राइव पर विशेष जांच अभियान

एसएसपी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा।
मरीन ड्राइव समेत शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग की जाएगी और नियम तोड़ने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा


गंगा में नाव संचालन पर सख्ती

गंगा नदी में नाव परिचालन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों के बिना नाव चलाने की अनुमति नहीं होगी
बिना परमिशन नाव संचालन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस

महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है।
शक्ति सुरक्षा दल पूरी तरह सक्रिय रहेगा।
छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी या किसी भी तरह की असुरक्षा की स्थिति में महिलाएं तुरंत पुलिस या शक्ति टीम से संपर्क कर सकती हैं


पुलिस की जनता से अपील

पटना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नए साल का जश्न शांति, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाएं, ताकि सभी नागरिक सुरक्षित और खुशहाल माहौल में नववर्ष का स्वागत कर सकें।

पूरे राज्य में नए साल के मौके पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


 

  • Related Posts

    लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नालंदा की बेटियों के लिए खुशखबरी: बिंद में खुलेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’; एथलेटिक्स, फुटबॉल और तीरंदाजी की मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, हॉस्टल भी तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading