बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा राशि नहीं मिलने पर राजद जिलाध्यक्ष ने उठाई आवाज

भागलपुर/सुल्तानगंज: अजगैबीनाथ धाम क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक मुआवजा राशि नहीं मिलने को लेकर राजद जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद यादव ने शुक्रवार को अंचल पदाधिकारी रवि कुमार से मुलाकात की।

इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ प्रभावित पंचायतों और नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्डों के लोगों को अब तक मुआवजा राशि नहीं दी गई है। जब इस पर सीओ रवि कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मुआवजा सूची में मुखिया, वार्ड सदस्य और नगर परिषद के सभापति व उपसभापति के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण भुगतान अटका हुआ है।

राजद जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सूची में हस्ताक्षर पूरे होने के बाद भी मुआवजा राशि पीड़ित परिवारों तक नहीं पहुँची, तो आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर राजद कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव, राजद नगर अध्यक्ष अफरोज आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर पासवान, नवोद यादव, निरंजन यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संकल्प के साथ युवाओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: शहीद-ए-आज़म…

    Continue reading
    भागलपुर में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट या साजिश—जांच शुरू

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: भागलपुर…

    Continue reading