भागलपुर में पुनरीक्षण कार्य 87% पूर्ण, डीएम की अपील – अंतिम समय का इंतजार न करें

भागलपुर, 24 जुलाई 2025 — जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने अब तक 87% लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। कुल 16 प्रखंडों में तेजी से कार्य हो रहा है और यह अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इसे जिले की “अच्छी उपलब्धि” बताते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे आखिरी दिन का इंतजार न करें और 26 जुलाई से पहले ही आवश्यक दस्तावेज जमा कर लें।

डीएम डॉ. चौधरी ने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया में कई दोहरे नाम सामने आए हैं, जो चुनाव आयोग के नियमानुसार गलत हैं। इसके साथ ही, कई ऐसे पात्र मतदाता भी हैं जो अभी तक संशोधन या नामांकन प्रक्रिया में भाग नहीं ले सके हैं।

डीएम की अपील:

“यह सिर्फ एक कागजी प्रक्रिया नहीं, लोकतंत्र की नींव है। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने नाम को वोटर सूची में सही स्थान पर सुनिश्चित करे। कृपया अंतिम तिथि का इंतजार न करें।”

उन्होंने बताया कि BLO द्वारा घर-घर जाकर संपर्क करने का कार्य जारी है। साथ ही पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं और डिजिटल व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि एक भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट से वंचित न रह जाए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन नागरिकों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, या जिनके नाम में कोई त्रुटि है, वे तुरंत अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें और जरूरी दस्तावेज जमा करें।

  • ये भी पढ़े..

    पटना मेट्रो निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, बेली रोड पर बढ़ेगी घेराबंदी; ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर मंथन

    Share Add as a preferred…

    प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में कराई शादी; बेतिया की घटना चर्चा में

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *