पटना, 21 सितंबर। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्तर से चलाया जा रहा राजस्व महा–अभियान 20 सितंबर (शनिवार) को संपन्न हो गया। महा–अभियान में जनता की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली।
महा–अभियान के तहत आयोजित विशेष शिविरों में अब तक कुल 44,42,152 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
किस काम के लिए कितने आवेदन आए
- जमाबंदी में त्रुटि सुधार: 33,34,352 आवेदन
- ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन करने हेतु: 5,68,751 आवेदन
- उत्तराधिकार नामांतरण: 2,92,020 आवेदन
- बंटवारा नामांतरण: 2,47,029 आवेदन
राजस्व महा–अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक पूरे राज्य में संचालित किया गया। इस दौरान जमाबंदी में सुधार और अपडेट के लिए चार प्रकार के कार्य किए गए।
विभाग ने बताया कि उपरोक्त सभी कार्य अब बिहारभूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी रहेंगे। पूर्व की तरह दाखिल–खारिज पोर्टल और परिमार्जन प्लस पोर्टल पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।


