रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया राजस्व विभाग का क्लर्क, गिरफ्तार

मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी पहल में मंगलवार को राजस्व विभाग के एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है। इस क्लर्क को अतिक्रमण की कार्रवाई पर रोक लगाने के एवज में कथित तौर पर 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

सामने आया पुलिस का बयान

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक दिलीप झरवाडे ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त (राजस्व) कार्यालय में रीडर के पद पर पदस्थ महेंद्र मिश्रा को अपने कार्यालय में शिकायतकर्ता अभिषेक पाठक से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के भाई के एक मकान के खिलाफ अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई पर उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) से रोक लगाने का आदेश हासिल करने के लिए कथित तौर पर 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी लेकिन बाद में 20,000 रुपये पर बात तय हुई।

  • Related Posts

    बिहार में हड़ताली अफसरों को ‘अल्टीमेटम’ और ‘अभयदान’! विजय सिन्हा बोले– “24 घंटे में काम पर लौटें, नहीं होगी कोई कार्रवाई”; मार्च क्लोजिंग पर संकट देख नरम पड़ी सरकार?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना के गांधी मैदान में ‘एग्रो बिहार 2026’ का मेगा क्लोजिंग! 35 हजार किसानों ने देखा ‘खेती का भविष्य’; करोड़ों के कृषि यंत्रों पर बरसी ₹1.85 करोड़ की सब्सिडी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *