राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल रंग लाई, संविदाकर्मियों की वापसी तेज़

पटना। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों को अपील अभ्यावेदन का अवसर दिए जाने के बाद, बड़ी संख्या में बर्खास्त कर्मी पुनः सेवा में लौटने लगे हैं। विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में लगभग सभी कर्मी ड्यूटी पर वापस आ जाएंगे।

2800 से ज्यादा आवेदन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, पटना मुख्यालय की ओर से निर्धारित ई-मेल आईडी appealdlrs@gmail.com पर अब तक करीब 2800 संविदाकर्मी पुनर्बहाली के लिए आवेदन कर चुके हैं। इनमें से 1004 अपीलों को स्वीकृति भी मिल चुकी है, जबकि शेष पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

पटना कार्यालय में भीड़

पटना स्थित विभागीय कार्यालय में भी संविदाकर्मियों की भीड़ लगातार उमड़ रही है। बड़ी संख्या में बर्खास्तकर्मी खुद उपस्थित होकर अपील दाखिल कर रहे हैं।

लगातार बढ़ रही संख्या

शुरुआत में सिर्फ 54 कर्मियों ने वापसी की थी। इसके बाद यह संख्या बढ़कर 402 और अब हजारों तक पहुंच चुकी है। विभाग का कहना है कि अब तक 3321 संविदाकर्मी हड़ताल छोड़कर अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं।

विभाग का बयान

अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से संविदाकर्मियों को दोबारा सेवा में आने का मौका मिला है। विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शेष बचे कर्मचारी भी अपील अभ्यावेदन कर सेवा में वापसी करेंगे

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading