भीड़ से राहत! बिहार से कई राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइम और रूट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद राज्य में यात्रियों की आवाजाही एक बार फिर बढ़ गई है। त्योहारों और चुनाव दोनों के कारण लंबे समय से रुके हुए प्रवासी अब अपने काम पर लौटने लगे हैं। इसी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत देते हुए बिहार से कई राज्यों की ओर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।

समस्तीपुर रेल मंडल समेत पूर्व मध्य रेलवे ने कहा है कि आने वाले दिनों में पटना, गया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर से 500 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी

मुजफ्फरपुर से दिल्ली, बेंगलुरु और ऋषिकेश के लिए स्पेशल ट्रेनें

रेलवे के मुताबिक शुक्रवार से मुजफ्फरपुर से कई महत्वपूर्ण रूटों पर विशेष ट्रेनें चलेंगी:

  • 05543 मुजफ्फरपुर–हुबली स्पेशल
    ⏱️ 12:45 बजे दोपहर
    📍 मोतिहारी रूट से जाएगी
  • 06262 मुजफ्फरपुर–बेंगलुरु कैंट स्पेशल
    ⏱️ रात 11:45 बजे
    📍 हाजीपुर–पटना–बेंगलुरु रूट
  • 04313 योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल
    ⏱️ दोपहर 2 बजे
    📍 छपरा–गोरखपुर–गोंडा के रास्ते ऋषिकेश

इन सभी ट्रेनों में AC 2-Tier, AC 3-Tier, Sleeper और General Coach की व्यवस्था रहेगी।

दिल्ली रूट पर बढ़ाई गई सर्विस

दिल्ली जाने वालों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें जोड़ दी हैं:

  • 05501 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार दिल्लीशाम 7:55 बजे
  • 05219 मुजफ्फरपुर–दिल्ली स्पेशलदोपहर 1:30 बजे
  • 05503 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार स्पेशलशनिवार सुबह 7:55 बजे

सभी ट्रेनें पाटलिपुत्र, दानापुर और डीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेंगी।

सहरसा से लोकमान्य तिलक (LTT) के लिए स्पेशल ट्रेन

  • सहरसा–LTT स्पेशल ट्रेन
    ⏱️ शाम 5:45 बजे
    📍 मुजफ्फरपुर–छपरा–गोरखपुर रूप 

तीन हफ्तों में 500 से ज़्यादा ट्रेनें

रेलवे ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आने वाले तीन हफ्तों में:

  • पटना सेदिल्ली के लिए रोजाना 20 ट्रेनें
  • मुंबई के लिए15 ट्रेनें
  • पुणे, सूरत, अहमदाबाद के लिए10–10 ट्रेनें
  • गया–कोलकाता रूट12 ट्रेनें

रेलवे के पीआरओ ने कहा:

“इस बार छठ पूजा और चुनावी सीजन के कारण भीड़ में बड़ा इजाफा हुआ है। प्रवासियों को परेशानी न हो, इसलिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं।”

ज्यादातर ट्रेनें अनारक्षित, टिकट तुरंत उपलब्ध

  • अधिकांश स्पेशल ट्रेनें Unreserved (अनारक्षित) श्रेणी में
  • सीट न मिलने की समस्या कम होगी
  • टिकट की बुकिंग IRCTC App पर उपलब्ध
  • Related Posts

    जेडीयू दफ्तर बना ‘अखाड़ा’! नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़के कार्यकर्ता; पकवान फेंके, कुर्सियां तोड़ीं; अपने ही नेताओं पर फूटा गुस्सा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading