भागलपुर में आज राहुल गांधी की बड़ी सभा: सैंडिस कंपाउंड में 1 बजे करेंगे जनसभा को संबोधित, तैयारियां पूरी

भागलपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को भागलपुर पहुंच रहे हैं। वे सैंडिस कंपाउंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा दोपहर 1 बजे शुरू होगी।

राहुल गांधी की इस जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी निखिल कुमार ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बड़ी संख्या में जुटने का निर्देश दिया गया है।


रात देर तक चलता रहा मंच निर्माण, तैयारी पूरी

सैंडिस कंपाउंड के अंदर गुरुवार देर रात तक मंच निर्माण और व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाता रहा। पूरे परिसर को सभा के अनुरूप सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है।

सभा स्थल पर बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।


अलका लाम्बा रहेंगी मंच पर, जिले के सभी कांग्रेस उम्मीदवार भी शामिल

राहुल गांधी के साथ मंच पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा भी मौजूद रहेंगी।
इसके अलावा भागलपुर जिले के सभी कांग्रेस प्रत्याशी और वरिष्‍ठ नेता मंच साझा करेंगे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सभा बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…