नई शिक्षक नियमावली के विरोध में प्रदर्शन को लेकर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कह दिया, बस यही तो करना है…

पटना: नई शिक्षक भर्ती नियमावली को लेकर अभ्यर्थी पूरे बिहार में प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मुद्दे पर नीतीश सरकार स्टैंड क्लियर कर चुकी है. वहीं, इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने रविवार को बयान दिया. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नियमावली जो बनी है वह राजहित में है।

शिक्षकों के द्वारा प्रदर्शन के सवाल उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना शिक्षकों का अधिकार है. परीक्षा उन्हें पास करना ही होगा. बिहार अपनी विरासत को पाना चाहता है. बिहार शिक्षा के क्षेत्र में जो हमारा ज्ञान की भूमि का विरासत रहा है, उसे फिर से ज्ञान के क्षेत्र में विश्वस्तरीय छवि बनाने का प्रयास कर रहा है।

चंद्रशेखर ने कहा कि उनका अध्यादेश का मामला था. अध्यादेश राज हित में है, देश हित में है या दिल्ली के आवाम हित में है. इस पर महागठबंधन विचार करेगा. वहीं, विजय सिन्हा के दिए गए बयान कि लालू यादव को बीजेपी ने ही पिंजरे में बंद किया है. इस पर उन्होंने कहा कि विजय सिन्हा का कद इतना ऊंचा नहीं हुआ है कि लालू प्रसाद यादव पर सवाल जवाब करें, वे शुद्ध रूप से राजनीति का कटोरा लेकर चल रहे हैं. लालू यादव पर विजय सिन्हा बयान दें, यह उचित नहीं है।

वहीं, शिमला में होने वाली विपक्षी बैठक में क्या सभी मौजूद रहेंगे? इस सवाल पर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि अगली बैठक में अरविंद केजरीवाल समेत सभी नेता पहुंचेंगे. बता दें कि राजधानी पटना में शुक्रवार को 4 घंटे तक चली विपक्षी नेताओं की बैठक खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, आईसीयू, पैथोलॉजी और डायलिसिस सेवाओं की शुरुआत

    Share Add as a preferred…

    छात्र आंदोलन को मिला बॉलीवुड का समर्थन! आलिया भट्ट बोलीं- “देश का भविष्य इन युवाओं के हाथ में, उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *