भागलपुर के पीरपैंती में 23.36 करोड़ की लागत से बनेगा आरसीसी पुल : सम्राट चौधरी

डोमनिया चौक से बाबूपुर भाया बाखरपुर पथ पर होगा निर्माण, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को जिम्मेदारी

पटना, 28 अगस्त।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा। यह पुल डोमनिया चौक से बाबूपुर भाया बाखरपुर पथ के छठे किलोमीटर पर बनेगा, जिसकी कुल लागत 23.36 करोड़ रुपये होगी।

सम्राट चौधरी ने बताया कि यह पुल 6×21 मीटर आकार का होगा और इसके साथ पहुंच पथ का भी निर्माण किया जाएगा। परियोजना की जिम्मेदारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को सौंपी गई है।

चरणबद्ध तरीके से होगा निर्माण

इस परियोजना के तहत वर्ष 2025-26 में 1635 लाख रुपये की लागत से 70% कार्य पूरा किया जाएगा। शेष कार्य 2026-27 में 701.44 लाख रुपये की लागत से पूर्ण होगा। कार्य की प्रगति की समीक्षा हर महीने की जाएगी ताकि समय पर पुल का निर्माण सुनिश्चित हो सके।

एनडीए सरकार का फोकस : मजबूत बुनियादी ढांचा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में सड़क और पुल निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है। 2005 के बाद राज्य में बड़ी संख्या में पुल-पुलियों और सड़कों का नेटवर्क विकसित किया गया है।
उन्होंने कहा कि पीरपैंती प्रखंड में स्वीकृत यह नया पुल ग्रामीण इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा और लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…