राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी ने खोला मोर्चा, भागलपुर से परिसीमन सुधार के लिए जन आंदोलन का किया ऐलान

भागलपुरराष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी ने परिसीमन में सुधार की मांग को लेकर भागलपुर के सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने घोषणा की कि वे “संवैधानिक अधिकार परिसीमन में सुधार” के संकल्प के साथ राज्यव्यापी संघर्ष की शुरुआत कर रहे हैं।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह महासचिव राहुल कुमार ने कहा, “देश की मौजूदा आबादी को ध्यान में रखते हुए परिसीमन की प्रक्रिया वर्षों से लंबित है। इसका परिणाम यह है कि करोड़ों लोग आज भी ‘एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य’ जैसे संवैधानिक मूल अधिकार से वंचित हैं। यह संविधान की मूल भावना के साथ एक बड़ा छलावा है।”

उन्होंने बताया कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर एक व्यापक जन आंदोलन की तैयारी कर रही है। बिहार के हर जिले, हर गांव और हर घर तक पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि आम जनमानस को इस संवैधानिक असमानता के खिलाफ जागरूक किया जा सके।

प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शेखर भारद्वाज, जिला अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा, महासचिव भवेश कुशवाहा और सुमन कुमार प्रसुन्न सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व का प्रश्न है।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी ने साफ किया कि जब तक जनसंख्या के अनुपात में सही परिसीमन नहीं होगा, तब तक लोकतंत्र की असली भावना अधूरी रहेगी।


 

Related Posts

मालदा मंडल में बड़ा सिग्नलिंग अपग्रेड: नवपाड़ा महिषासुर हॉल्ट पर IBS प्रणाली शुरू, ट्रेन संचालन होगा और तेज व सुरक्षित

Share Add as a preferred…

Continue reading
गर्मी से पहले ही तैयारी पूरी: पूर्व रेलवे ने स्टेशनों पर लगाए सैकड़ों वाटर कूलर, यात्रियों को मिलेगी राहत

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *