भीषण गर्मी में रैपिडो का किराया हुआ दोगुना – 70 की राइड पहुंची 150 रुपये तक, रैपिडो यूजर्स नाराज

इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की जेब पर भी असर डालने लगी है। तेज धूप और हीटवेव के बीच Rapido की बाइक टैक्सी सेवा का किराया अचानक बढ़ने से यात्री परेशान हैं। खासकर दोपहर के समय लोगों को ज्यादा किराया देने के बावजूद आसानी से राइड नहीं मिल रही है।

यात्रियों का कहना है कि सुबह जिस रूट का किराया सामान्य रहता है, वही दोपहर में दोगुना तक हो जा रहा है। कई इलाकों में 70-80 रुपये में मिलने वाली राइड अब 140-150 रुपये तक दिख रही है।

ज्यादा किराया, फिर भी राइड नहीं

लोगों के मुताबिक, ज्यादा किराया देने के बाद भी लंबे समय तक राइड कन्फर्म नहीं हो रही। यात्री लगातार ऐप पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कैप्टन राइड स्वीकार नहीं कर रहे।

बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और लू के कारण कई रैपिडो कैप्टन दोपहर में काम करने से बच रहे हैं। इसी वजह से राइड की उपलब्धता कम हो गई है और किराया तेजी से बढ़ रहा है।

छोटी दूरी की राइड हो रही कैंसिल

सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है जिन्हें कम दूरी तय करनी होती है। यात्रियों के अनुसार, 2 से 3 किलोमीटर की राइड देखकर कई कैप्टन खुद ही बुकिंग कैंसिल कर देते हैं।

कई बार यात्री एक्स्ट्रा टिप जोड़कर भी राइड बुक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसके बावजूद राइड स्वीकार नहीं की जाती।

कर्मचारी, छात्र और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान

दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, छात्र और महिलाओं को इस समस्या का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि दोपहर की तेज गर्मी में सड़क किनारे खड़े होकर लंबे समय तक इंतजार करना काफी मुश्किल हो जाता है।

कई यात्रियों ने बताया कि मजबूरी में उन्हें ऑटो या कैब का सहारा लेना पड़ता है, जिसका किराया और अधिक होता है।

बढ़ते तापमान ने बढ़ाई दिक्कत

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे तापमान और हीटवेव के कारण लोग ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवाओं पर ज्यादा निर्भर हो रहे हैं। लेकिन किराए में अचानक बढ़ोतरी और बार-बार राइड कैंसिल होने से आम लोगों का बजट बिगड़ता जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…

    चतरा गार्ड हत्याकांड: रॉकी यादव और सरकारी बॉडीगार्ड हिरासत में, खैनी मांगने के विवाद से शुरू हुआ मामला

    Share Add as a preferred…