बिहार में अंचल कार्यालयों की रैंकिंग जारी: अप्रैल में फुल्लीडुमर शीर्ष पर, पटना सदर ने लगाई लंबी छलांग

पटना, 25 मई 2025राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार द्वारा राज्य के सभी 534 अंचल कार्यालयों की अप्रैल माह की कार्य निष्पादन रैंकिंग जारी की गई है। इस बार बांका जिले का फुल्लीडुमर अंचल 84.40 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा।

जमुई का लक्ष्मीपुर अंचल 80.62 अंकों के साथ दूसरे और बेगूसराय का खोदबंदपुर अंचल 80.01 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं पटना सदर अंचल ने मार्च के 296वें स्थान से छलांग लगाकर दसवें स्थान पर जगह बनाई है, जो बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

टॉप 10 अंचल कार्यालय (अप्रैल 2025)

रैंकअंचलजिलाअंक
1फुल्लीडुमरबांका84.40
2लक्ष्मीपुरजमुई80.62
3खोदबंदपुरबेगूसराय80.01
4सोनवर्षासीतामढ़ी78.30
5घोसीजहानाबाद77.38
6केसरियापूर्वी चंपारण77.27
7डुमरियागया76.65
8नगरासारण75.93
9हसपुराऔरंगाबाद75.93
10पटना सदरपटना75.89

अंतिम 10 अंचल कार्यालय

रैंकअंचलजिलाअंक
525राजपुररोहतास38.65
526बोधगयागया37.81
527कटिहार सदरकटिहार37.75
528मोहनपुरसमस्तीपुर37.19
529कदवाकटिहार36.86
530बड़हराभोजपुर36.57
531जगदीशपुरभागलपुर36.01
532बथानीगया35.20
533कोढ़ाकटिहार34.37
534दुलहिन बाजारपटना31.82

रैंकिंग के प्रमुख मानक

रैंकिंग परिमार्जन प्लस, म्यूटेशन, अभियान बसेरा-2, आधार सीडिंग, ऑनलाइन एलपीसी, ई-मापी, अतिक्रमणवाद निपटारा, जमाबंदी एवं सरकारी भूमि सत्यापन जैसे मानकों के आधार पर की गई है। सबसे अधिक 25 अंक परिमार्जन प्लस पर दिए गए हैं।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री संजय सरावगी ने कहा, “हर माह की रैंकिंग से कार्यालयों की कार्यप्रणाली में स्पष्ट सुधार हो रहा है। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से जनता को समय पर सेवाएं मिलें, यही विभाग का उद्देश्य है।”

यह रैंकिंग न केवल सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने का प्रयास है, बल्कि अंचल स्तर पर सेवा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।


 

  • ये भी पढ़े..

    “आलोचनाओं के बीच एक्शन में निशांत कुमार, दिल्ली से लौट सीधे पहुंचे घायलों के पास”

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय के गंगोत्री गंगे मॉल में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *