रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार निलंबित, चोरी के आरोपियों को बदलकर भेजने का मामला

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में गंभीर लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की है।

दो आरोपियों को बदलकर भेजा न्यायालय

एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रंगरा पुलिस द्वारा चोरी के दो आरोपियों को बदलकर न्यायालय भेजे जाने की जानकारी सामने आने पर मामले को गंभीरता से लिया गया। इसकी जांच का जिम्मा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को सौंपा गया।

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि चोरी की घटना में चार आरोपियों को थाना लाया गया था, जिनमें से तीन फरार हो गए और एक को गिरफ्तार किया गया। फरार हुए दो आरोपियों को लेकर थानाध्यक्ष द्वारा न तो उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई।

अनुशासनहीनता और लापरवाही का दोषी पाए जाने पर निलंबन

जांच में थानाध्यक्ष का आचरण संदिग्ध पाया गया। उनकी ओर से प्रोटोकॉल और विभागीय नियमों की अवहेलना की गई थी। इसी आधार पर एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया।


 

  • ये भी पढ़े..

    NEET आंदोलन की गूंज बांकीपुर उपचुनाव तक! छात्र प्रदर्शन से बदलेगा चुनावी समीकरण या बरकरार रहेगा BJP का गढ़?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *