21 से 23 दिसंबर तक भागलपुर में होगा रंग महोत्सव

भागलपुर के कला केंद्र में 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक रंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह रंग महोत्सव रंग कर्म ,लोक कला एवं राष्ट्रीय एकता को समर्पित है। इस रंग महोत्सव में नुक्कड़ नाटक ,लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, मंजूषा चित्रकला एवं रंग जुलूस सहित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रंग महोत्सव के सदस्यों के द्वारा आज प्रेस वार्ता आयोजित किया गया इस मौके पर रंग महोत्सव के देवाशीष बनर्जी ने कहा कि यह रंग महोत्सव भागलपुर में लगातार 11 साल से होते आ रहा है। इस रंग महोत्सव में बिहार ही नहीं बिहार के साथ कई राज्य के कलाकार के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। देवाशीष बनर्जी ने यह भी कहा कि इस वर्ष का आयोजन बिहार की लोककंठ शारदा सिन्हा एवं बंगाल के नाटककार मनोज मित्र को समर्पित है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *