LJP विधायक की गाड़ी से पहुंचे दबंगों का तांडव! दुकान में घुसकर की मारपीट, ₹70 हजार लूटने का आरोप, तीन हिरासत में

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक विधायक की गाड़ी से आए कथित दबंगों द्वारा दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दाउदनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली रीना कुमारी ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे उनकी दुकान पर सदर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर आर्यन अपनी गाड़ी का पंचर बनवाने पहुंचे थे। पंचर बनाने के बाद जब उनके पति ने पैसे मांगे तो डॉक्टर आर्यन कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे और फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।

LJP विधायक की गाड़ी से पहुंचे दबंगों का तांडव! दुकान में घुसकर की मारपीट, ₹70 हजार लूटने का आरोप, तीन हिरासत में

पीड़िता के अनुसार, कुछ ही देर बाद 10 से 15 लोग लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र की गाड़ी से दुकान पर पहुंचे और उनके पति, बेटे तथा दुकान में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान दुकान के काउंटर में रखे करीब 70 हजार रुपये भी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद दाउदनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार का आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में शामिल लोग किस उद्देश्य से दुकान पर पहुंचे थे और क्या विधायक की गाड़ी का इस्तेमाल वास्तव में इस वारदात में किया गया था। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्वी चंपारण: वाटर पार्क परियोजना पर बढ़ा विवाद, जमीन बचाने सड़क पर उतरे किसान; सुधाकर सिंह ने सरकार को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    मेदांता अस्पताल पहुंचे अनंत सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हाल, पेसमेकर इंप्लांट के बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…