भागलपुर के चर्चित प्लॉटर हत्याकांड में राकेश की पत्नी को धमकी, अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर

भागलपुर के चर्चित प्लॉटर हत्याकांड में अभियुक्त सहित अन्य अभी तक फरार हैं। इधर मृतक प्लॉटर की पत्नी को धमकी भी मिल रही है। प्लॉटर की पत्नी दीपिका ने इसको लेकर वकील के माध्यम से कोर्ट में लिखित शिकायत भी की है। उनका कहना है कि अन्य लोगों के माध्यम से अभियुक्त धमकी दिलवा रहे हैं। केस उठाने और समझौता करने को लेकर धमकी दी जा रही है।

30 मई की रात हबीबपुर थाना क्षेत्र में राकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का मुख्य अभियुक्त कुणाल सिंह के अलावा दीपेश, इम्तियाज और सद्दाम फरार हैं। कुणाल सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी थी जिसपर कोर्ट ने केस डायरी की मांग की थी। हबीबपुर थानेदार इंस्पेक्टर महाश्वेता सिन्हा ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की की अनुमति कोर्ट से मिलते ही उसका तामिला कराया जाएगा। गौरतलब है कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तेहार का तामिला अक्टूबर महीने में ही कराया जा चुका है।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

Share Add as a preferred…