पूर्व रेलवे मालदा मंडल में राजभाषा स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह, पुरस्कार वितरण और संगोष्ठी का आयोजन

पूर्व रेलवे मालदा मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा बुधवार को मंदार सभा कक्ष, मालदा में राजभाषा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की जून तिमाही बैठक, पुरस्कार वितरण समारोह और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री शिव कुमार प्रसाद ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ अनुवादक श्री विद्यासागर राम द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

35 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया

राजभाषा स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता, निबंध-वाक् तथा टिप्पण-प्रारूप लेखन प्रतियोगिता के 35 विजयी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस मौके पर राजभाषा अधिकारी प्रभारी श्री आयुष बेहरा, विभिन्न शाखा अधिकारी और बड़ी संख्या में रेलवे कर्मी उपस्थित थे।

संगोष्ठी में हिंदी भाषा के महत्व पर विमर्श

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके पश्चात “राजभाषा हिंदी की विकास यात्रा” विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में मुंगेर विश्वविद्यालय के हिंदी प्राध्यापक डॉ. अभय कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे।

राजभाषा के संवर्धन पर ज़ोर

अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री शिव कुमार प्रसाद ने अपने वक्तव्य में कहा कि राजभाषा हिंदी को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाकर हम प्रशासनिक दक्षता और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से राजभाषा के प्रभावी प्रयोग का आह्वान किया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता ने सभी उपस्थितों को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का समापन कनिष्ठ अनुवादक श्री इंद्र ज्योति राय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


 

  • Related Posts

    बिहार के स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ से होगी दिन की शुरुआत, सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    PHED मंत्री संजय सिंह पर राजद का हमला तेज, कैलेंडर विवाद से लेकर शराब तस्करी कनेक्शन तक उठे सवाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *