राजस्थान के नए CM भजनलाल शर्मा हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक! जानिए उनके बारे में सबकुछ

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हो जाएंगे। अभी वे जयपुर में जवाहर सर्किल पर स्थित एक बहुमंजिला इमारत में सातवीं मंजिल पर रह रहे थे। मंगलवार देर रात उन्हें सुरक्षा कारणों के चलते एक गेस्ट हाऊस में शिफ्ट कर दिया गया था। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होने तक भजनलाल शर्मा और उनका परिवार इसी गेस्ट हाउस में रहे।

राजधानी जयपुर में सिविल लाइंस में मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास है और निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वहीं रह रहे थे। आठ सिविल लाइंस के नाम से प्रसिद्ध इस मुख्यमंत्री निवास में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने पहले कार्यकाल में तो रही थीं, लेकिन अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने इसे अपना सरकारी निवास नहीं बनाया था। पहले कार्यकाल के बाद उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में सिविल लाइंस में ही 13 नंबर का बंगला आवंटित कर दिया गया था और इस बंगले में उन्होंने अपनी रुचि के अनुसार काफी बदलाव कर दिए थे।

फिर 2013 में जब भी वापस सत्ता में लौंटी तो उन्होंने 13 सिविल लाइंस को ही अपना सरकारी निवास बना दिया और यहीं रहते हुए मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद 2018 में जब अशोक गहलोत फिर से मुख्यमंत्री बने तो वे यहां शिफ्ट हुए और मुख्यमंत्री निवास की रौनक लौटी। अब भजनलाल शर्मा इस आधिकारिक मुख्यमंत्री निवास में जाएंगे, क्योंकि जयपुर में उनके पास अभी सिर्फ एक फ्लैट ही है।

चुनावी घोषणा पत्र में बताई 1.46 करोड़ की संपत्ति

चुनाव के समय उनकी ओर से दाखिल किए गए शपथ पत्र के अनुसार, भजनलाल शर्मा के पास खेती की जमीन के साथ ही भरतपुर में मकान और जयपुर में फ्लैट है। इसके साथ ही उन पर करीब 35 लाख रुपये का कर्जा भी है। शपथ पत्र के अनुसार, भजनलाल शर्मा के पास 1,46,56,666 रुपये की संपत्ति है, जबकि देनदारी 35 लाख रुपये है। भजनलाल शर्मा के पास 1,15,000 रुपये नकद हैं। जबकि अलग-अलग बैंक खातों में उनके नाम से 11 लाख रुपये जमा हैं। उनकी पत्नी के नाम पर 1.50 लाख रुपये की नकदी है, जबकि 10 हजार रुपये बैंक में जमा हैं।

कीमती धातु की बात करें तो भजनलाल शर्मा के पास करीब तीन तोला सोना है, जिसकी कीमत 1,80,000 रुपये बताई गई है। उन्होंने शेयर और बॉन्ड में कोई निवेश नहीं किया है। हालांकि, भजनलाल के पास एलआईसी और एचडीएफसी की दो इंश्योरेंस पॉलिसी हैं। भजनलाल शर्मा के पास एक टाटा सफारी गाड़ी है, जिसकी कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है।

वहीं एक टीवीएस विक्टर मोटर साइकिल भी है, जिसकी कीमत 35,000 रुपये है। उनके पास भरतपुर में 0.035 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है। भरतपुर में ही दो घर और जयपुर में एक फ्लैट है। इनकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है। उनके पास कोई कॉमर्शियल बिल्डिंग और नॉन एग्रीकल्चर लैंड नहीं है।

भजनलाल शर्मा का परिवार 56 साल के भजनलाल शर्मा के पिता का नाम किसान स्वरूप शर्मा है। भजनलाल शर्मा का एक लंबा और प्रतिष्ठित राजनीतिक करियर है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति उनके समर्पण को दिखाता है। मुख्यमंत्री की भूमिका संभालने से पहले, उन्होंने पार्टी के भीतर अपने संगठनात्मक स्किल और लीडरशिप स्किल का प्रदर्शन किया है।

Related Posts

इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

Share Add as a preferred…

Continue reading
मुजफ्फरपुर की ‘गुड़िया’ ने बदली सुमेरा पंचायत की तकदीर! लाह की चूड़ियों से खादी मॉल तक का सफर; स्कूटी पर सवार होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं गांव की बेटियां

Share Add as a preferred…

Continue reading