बेगूसराय के राजा बाबू और अमन कुमार ने लहराया परचम, मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 के मुंगेर प्रमंडलीय फाइनल के बने चैंपियन

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 के अंतर्गत मुंगेर प्रमंडलीय फाइनल मंगलवार को उमंग और जोश के माहौल में संपन्न हुआ। इस ज्ञान आधारित खेल प्रतियोगिता ने न केवल प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि विद्यार्थियों में खेल जागरूकता की नई लहर भी पैदा की।

प्रतियोगिता में बेगूसराय के बी.पी.एस. हाई स्कूल, बीरपुर के छात्र राजा बाबू और अमन कुमार की जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। दोनों ने अपनी तीव्र बुद्धि, गहरी खेल जानकारी और सटीक जवाबों से निर्णायक दौर में सभी को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में दूसरा स्थान आदर्श ज्ञानस्थली, शेखपुरा के प्रतीक आर्य और अर्पित राज की जोड़ी को मिला, जबकि तीसरे स्थान पर जमुई जिले के प्रतिष्ठित सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्रियांशु राज और मनीष कुमार रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत लिखित परीक्षा से हुई थी, जिसमें मुंगेर, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय और खगड़िया से चुनी गई टीमों ने भाग लिया। इन जिलों से आई प्रतिभाशाली टीमों में से शीर्ष 6 को ऑन-स्टेज मल्टीमीडिया राउंड के लिए चुना गया।

PunjabKesari

मुंगेर के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह (IAS), उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह (IAS), अपर जिला पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. असगर अली, खेल ज्ञानोत्सव के मुख्य समन्वयक राज नारायण सिंह, जिला खेल पदाधिकारी कमल किशोर कुमार, वरिष्ठ उप समाहर्ता मो. वसीम रज़ा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने इस आयोजन में सहभागिता कर विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रत्येक जिले के ऑनलाइन चरण के टॉप 3 विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव शिक्षा और खेल भावना का अनूठा संगम बनकर सामने आया है, जो राज्य के युवाओं में खेल के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ा रहा है।

इस सीरीज़ का अगला प्रमंडलीय फाइनल बुधवार को सहरसा में आयोजित किया जाएगा, जहां कोसी क्षेत्र के छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *