राज कुमार सिंह बने बिहार राज्य उच्च जाति आयोग के सदस्य, भाजपा में खुशी की लहर

भागलपुर, 30 मई 2025।भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और बांका जिला प्रभारी राज कुमार सिंह को बिहार सरकार द्वारा राज्य स्तरीय स्वर्ण जाति (उच्च जाति) आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा के बाद जिला भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सेवा का अवसर, समाज के लिए समर्पण

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए राज कुमार सिंह ने कहा:

“यह न केवल एक ज़िम्मेदारी है, बल्कि जनसेवा का एक पावन अवसर है। मैं समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से स्वर्ण समाज के युवाओं, महिलाओं और वंचितों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा।”

उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति एनडीए और भाजपा शीर्ष नेतृत्व के भरोसे का परिणाम है, जिसके लिए वे हृदय से आभार प्रकट करते हैं।

राज कुमार सिंह बने बिहार राज्य उच्च जाति आयोग के सदस्य, भाजपा में खुशी की लहर

बधाई देने वालों का तांता

राज कुमार सिंह को आयोग का सदस्य बनाए जाने पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:

  • जिला अध्यक्ष संतोष कुमार,
  • अभय घोष, राजकिशोर सिंह, आलोक सिंह, वंदना तिवारी, आरती यादव, योगेश पांडे, उमाशंकर, नितेश सिंह,
  • प्रणव दास, स्वेता सुमन, राजेश टंडन, डॉली मंडल, अभिमन्यु राम, सितांशु,
  • जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेई, प्रकाश साह, विनीत भगत, चंदन पोद्दार,
  • अमरदीप साह, चंदन ठाकुर, कुर्बान शेख, अभिनंदन यादव, संजय केशरी,
  • इंदु भूषण झा, प्रीति मिश्रा, प्रदीप जैन, नविन चिंटू, दीपक साह,
  • सोमनाथ, निरंजन चंद्रवंशी, शरद वाजपेई, प्रदीप कुमार आदि।

आशीर्वाद लेकर की नई जिम्मेदारी की शुरुआत

राज कुमार सिंह ने कहा,

“आज मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण दिवस है। स्वर्ण आयोग के सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत मैंने अपने प्रियजनों के साथ ईश्वर का आशीर्वाद लेकर की है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं आयोग के उद्देश्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाऊं और समाज की भलाई, समानता और समृद्धि के लिए सार्थक योगदान दूं।”

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सहयोग, सुझाव और आशीर्वाद की कामना करते हुए कहा कि वे सदैव सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।

“जय हिंद!”


 

  • ये भी पढ़े..

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *