परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें 5 नए हॉल्ट पर रुकेंगी

2 से 28 फरवरी तक मिलेगी सुविधा, इंटर और मैट्रिक छात्रों को होगा सीधा फायदा

पटना।इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों, खासकर छात्रों के लिए बड़ी राहत दी है। पूर्व मध्य रेलवे ने 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को 5 नए हॉल्ट पर अस्थायी स्टॉपेज देने का फैसला लिया है। यह सुविधा 2 फरवरी से 28 फरवरी तक लागू रहेगी।

रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों का हर हॉल्ट पर 2-2 मिनट का ठहराव होगा। जिन 5 हॉल्ट पर ट्रेनें रुकेंगी, उनमें
करौटा, चंपापुर, मंझौली ग्राम, सालिमपुर बिहार और बुद्धदेवचक यादवनगर शामिल हैं।


पटना–मोकामा मेमू ट्रेन की टाइमिंग

गाड़ी संख्या 63221 (मोकामा–पटना मेमू)

  • चंपापुर – सुबह 6:17 बजे
  • सालिमपुर बिहार – 6:24 बजे
  • करौटा – 6:27 बजे
  • मंझौली ग्राम – 6:30 बजे
  • बुद्धदेवचक यादवनगर – 6:42 बजे

गाड़ी संख्या 63222 (पटना–मोकामा मेमू)

  • बुद्धदेवचक यादवनगर – शाम 6:51 बजे
  • मंझौली ग्राम – 7:03 बजे
  • करौटा – 7:06 बजे
  • सालिमपुर बिहार – 7:09 बजे
  • चंपापुर – 7:15 बजे

झाझा–दानापुर फास्ट पैसेंजर की टाइमिंग

गाड़ी संख्या 53203 (झाझा–दानापुर)

  • चंपापुर – सुबह 6:32 बजे
  • सालिमपुर बिहार – 6:40 बजे
  • मंझौली ग्राम – 6:48 बजे
  • बुद्धदेवचक यादवनगर – 7:02 बजे

गाड़ी संख्या 53204 (दानापुर–झाझा)

  • बुद्धदेवचक यादवनगर – शाम 6:34 बजे
  • मंझौली ग्राम – 6:50 बजे
  • सालिमपुर बिहार – 6:58 बजे
  • चंपापुर – 7:05 बजे

परीक्षा के कारण लिया गया फैसला

रेलवे ने यह निर्णय बिहार बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए लिया है।

  • इंटर परीक्षा: 2 से 13 फरवरी (करीब 13 लाख छात्र)
  • मैट्रिक परीक्षा: 17 से 25 फरवरी (करीब 16 लाख छात्र)

छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए रेलवे ने यह अस्थायी स्टॉपेज दिया है। जरूरत पड़ने पर कोचों की संख्या बढ़ाने का भी विकल्प रखा गया है।


यह फैसला खासकर ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के छात्रों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

  • Related Posts

    मुंगेर में खाकी पर हमला: पारिवारिक विवाद सुलझाने गई डायल 112 की टीम को शराबी ने पीटा; पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बांका में ज्वेलरी कारोबारी के घर भीषण डकैती: खिड़की तोड़कर घुसे 5 नकाबपोश, बंदूक की नोक पर परिजनों को पीटा; 5 लाख के जेवर ले उड़े

    Share Add as a preferred…

    Continue reading