नवादा में डायन बताकर महिला के पति की पीट-पीटकर हत्या, सिर मुंडवाकर महिला को घुमाया गया

नवादा। बिहार के नवादा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। हिसुआ थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने डायन होने के शक में एक महिला और उसके पति के साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोपियों ने 70 वर्षीय पति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि महिला का सिर मुंडवाकर उसे जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे इलाके में घुमाया गया।

सिर मुंडवाया और बेरहमी से पीटा

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को शक था कि महिला डायन है। इसी शक के कारण उन्होंने उसके पति को बुरी तरह मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद महिला के सिर पर चूना लगाकर जुलूस निकाला गया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला और उसके पति को श्मशान घाट पर जलाने की भी योजना बना रहे थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…