पटना हत्या कांड पर बोले राहुल गांधी — “बिहार को अपराध राजधानी बना दिया गया है”

गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद राहुल गांधी ने भाजपा और नीतीश सरकार पर बोला तीखा हमला

पटना | राजधानी पटना में व्यापारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा-जदयू सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा ने मिलकर बिहार को ‘भारत की अपराध राजधानी’ बना दिया है।

रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बयान जारी करते हुए राहुल गांधी ने लिखा:

आज बिहार लूट, गोलीबारी और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां आम बात है और सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। यह अन्याय अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हर हत्या, हर लूट, हर गोली बदलाव की पुकार है।”

“बिहार को बचाने के लिए वोट जरूरी”

राहुल गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने के लिए नहीं, बल्कि पूरे राज्य को बचाने के लिए होगा। उन्होंने “नए बिहार” की बात करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि “डर नहीं, प्रगति हो”।

पटना में व्यापारी की हत्या

बता दें कि शनिवार रात पटना में प्रसिद्ध व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे राज्य में आक्रोश है। विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर हैं और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *