
नई दिल्ली | इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए मई 2025 परीक्षा के फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन स्तरों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। फाइनल परीक्षा के दोनों समूहों में 18.75% परीक्षार्थियों को सफलता मिली है।
फाइनल परीक्षा: राजन काबरा टॉपर
फाइनल परीक्षा में मुंबई के राजन काबरा ने 86% अंकों के साथ देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
- समूह-1 में कुल 66,943 छात्र शामिल हुए, जिनमें 14,979 पास हुए।
- समूह-2 में 46,173 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 12,204 को सफलता मिली।
- दोनों समूहों में एक साथ परीक्षा देने वाले 29,286 छात्रों में से 5,490 ने दोनों ग्रुप पास किए।
इंटरमीडिएट परीक्षा में 13.22% छात्र सफल
इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता दर अपेक्षाकृत कम रही:
- समूह-1: 97,034 में से 14,232 छात्र पास (14.67%)
- समूह-2: 72,069 में से 15,502 छात्र पास (21.51%)
- दोनों समूह में एक साथ परीक्षा देने वाले 38,029 छात्रों में से 5,028 पास हुए, यानि 13.22% सफलता दर रही।
फाउंडेशन परीक्षा: गाजियाबाद की वृंदा अग्रवाल टॉपर
फाउंडेशन परीक्षा में कुल 82,662 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 12,474 छात्र पास हुए, यानी 15.09% को सफलता मिली।
- पुरुष छात्र: 43,389 में से 7,056 पास
- महिला छात्राएं: 39,273 में से 5,418 पास
- इस परीक्षा में गाजियाबाद की वृंदा अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया।
ICAI ने क्या कहा
ICAI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि परीक्षा परिणाम पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ जारी किए गए हैं। संस्था ने सफल छात्रों को बधाई दी है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


