अंडर-19 विश्व कप जीत पर राहुल गांधी ने टीम इंडिया को दी बधाई

नई दिल्ली: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई देते हुए इसे भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया है।

उन्होंने कहा कि टीम का धैर्य, निडरता और मजबूत इरादा आज की युवा पीढ़ी यानी “जेन ज़ेड इंडिया” की असली पहचान है। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में जिस आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया, वह प्रेरणादायक है।

राहुल गांधी ने कहा कि यह छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब भारतीय क्रिकेट की ताकत और गहराई को दर्शाता है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा—“बहुत अच्छा खेले, चैंपियंस।”

देशभर में इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी का माहौल है और क्रिकेट प्रेमी युवा टीम के उज्ज्वल भविष्य को लेकर उत्साहित हैं।


 

  • Related Posts

    ‘नल-जल’ में लापरवाही पर बड़ा एक्शन: 2 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड; जहानाबाद और औरंगाबाद में की थी गड़बड़ी, मंत्री बोले- कोताही बर्दाश्त नहीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading