बिहार में बिजली व्यवस्था होगी और स्मार्ट: ADB करेगा निवेश! ऊर्जा सचिव से मिले एशियन डेवलपमेंट बैंक के डायरेक्टर; ग्रीन एनर्जी पर फोकस

पटना | बिहार के ऊर्जा क्षेत्र (Energy Sector) के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अहम रहा। बिहार में बिजली के उत्पादन और वितरण के ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग हुई। इसमें बिहार में निवेश के नए अवसरों और नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) को बढ़ावा देने पर सहमति बनी है।

इन मुद्दों पर बनी बात

​ऊर्जा विभाग के सचिव और BSPHCL के सीएमडी मनोज कुमार सिंह ने एडीबी की निदेशक (दक्षिण एशिया) सुश्री सुजाता गुप्ता और प्रधान ऊर्जा विशेषज्ञ जेम्स कोलंथराज के साथ मैराथन बैठक की। चर्चा का मुख्य केंद्र रहा:

  1. निवेश (Investment): बिहार के पावर सेक्टर में फंड की कमी न हो और नए प्रोजेक्ट्स आएं।
  2. ग्रीन एनर्जी: सोलर और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना।
  3. इंफ्रास्ट्रक्चर: जर्जर तारों को बदलना और ट्रांसमिशन लाइन को मजबूत करना, ताकि आंधी-पानी में भी बिजली गुल न हो।

सरकार ने दिखाया रोडमैप

​बैठक में एडीबी की टीम को बताया गया कि बिहार सरकार बिजली के क्षेत्र में क्या-क्या काम कर रही है और भविष्य का रोडमैप क्या है। एडीबी ने भी माना कि बिहार में ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और वे सहयोग को और मजबूत करेंगे।

ये अधिकारी रहे मौजूद

​इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार की बिजली कंपनियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे:

  • महेंद्र कुमार: प्रबंध निदेशक, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (SBPDCL)।
  • राहुल कुमार: प्रबंध निदेशक, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (NBPDCL)।
  • ​ऊर्जा विभाग के अन्य वरीय अधिकारी।
  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…