राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच बनने जा रहे राहुल द्रविड़

नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे राहुल द्रविड़ आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच बनने जा रहे हैं। जून में बारबाडोस में भारत की खिताबी जीत के बाद ब्रेक लेने वाले द्रविड़ इस साल के आखिर में होने वाली नीलामी से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन जैसे अहम मसलों पर काम करना शुरू करेंगे।

द्रविड़ के कार्यकाल में भारत के बल्लेबाजी कोच रहे विक्रम राठौड़ रॉयल्स के सहायक कोच बन सकते हैं। तीन साल से रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक पद पर काबिज कुमार संगकारा बने रहेंगे। द्रविड़ 2012 और 2013 में रॉयल्स के कप्तान थे और दो साल मेंटोर भी रहे।

  • ये भी पढ़े..

    FIFA वर्ल्ड कप के शोर में चमक रहा बिहार का यह गांव! 100 साल से हर घर में फुटबॉलर, मेसी-रोनाल्डो हैं बच्चों के आदर्श

    Share Add as a preferred…

    FIFA World Cup 2026: तीसरे स्थान की जंग में भिड़ेंगे फ्रांस और इंग्लैंड, एम्बापे-केन के बीच गोल्डन बूट की भी टक्कर

    Share Add as a preferred…