राबड़ी देवी को 15 दिनों में बंगला खाली करने का निर्देश, आरजेडी ने सरकार पर लगाए राजनीतिक दुर्भावना के आरोप; सत्ता पक्ष ने नियमों का हवाला देकर किया बचाव

पटना: बिहार की राजनीति का चर्चित पता 10 सर्कुलर रोड एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। बिहार सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिए जाने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है।

बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी वर्ष 2006 से पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड के सरकारी आवास में रह रही हैं। यह आवास लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल के राजनीतिक केंद्र के रूप में भी जाना जाता है, जहां राबड़ी देवी, Lalu Prasad Yadav और Tejashwi Yadav का निवास रहा है।

सरकार ने अब यह आवास बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री Nand Kishore Ram के नाम आवंटित कर दिया है। इसी क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने राबड़ी आवास पहुंचकर 15 दिनों के भीतर बंगला खाली करने का नोटिस सौंपा है।

इस फैसले का विरोध करते हुए आरजेडी ने सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद का कहना है कि मंत्री को पहले से दूसरा आवास आवंटित था, फिर अचानक 10 सर्कुलर रोड का आवंटन क्यों किया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर दलित कार्ड खेलने की कोशिश कर रही है।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Shahnawaz Hussain ने कहा कि सरकार ने राबड़ी देवी के लिए वैकल्पिक और बेहतर आवास की व्यवस्था की है, इसलिए उन्हें सरकारी निर्णय का सम्मान करते हुए नए आवास में शिफ्ट हो जाना चाहिए।

उधर, Jitan Ram Manjhi की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने भी राबड़ी देवी से आवास खाली करने की अपील की है। उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री मांझी के नाम पर पटना में कोई सरकारी आवास आवंटित नहीं है।

इस बीच जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता Neeraj Kumar ने भी आरजेडी पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सरकारी आवास को लेकर इतना मोह क्यों है? चुनाव हारने के बाद सरकारी आवास छोड़ना एक सामान्य प्रक्रिया है और सभी को नियमों का पालन करना चाहिए।

अब देखना दिलचस्प होगा कि 15 दिनों की मोहलत खत्म होने के बाद यह विवाद किस दिशा में बढ़ता है। फिलहाल 10 सर्कुलर रोड का मुद्दा बिहार की राजनीति में नया सियासी तूफान खड़ा करता नजर आ रहा है।

 

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले से पहले अजगैबीनाथ धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित

    Share Add as a preferred…

    पांच साल बाद मिला इंसाफ, चाचा की हत्या के दोषी भतीजे को उम्रकैद और जुर्माने की सजा

    Share Add as a preferred…