पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

पटना, 8 अगस्त 2025 – पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र में 6 अगस्त 2025 को हुई बाइक चोरी की घटना का पटना पुलिस ने त्वरित खुलासा किया है। आसूचना संकलन और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने चोरी की गई मोटरसाइकिल को कटर से काटते हुए मौके पर जब्त किया। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था और वाहन के पार्ट्स बेचकर अवैध कमाई करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनसे जुड़े अन्य आपराधिक मामलों की भी छानबीन की जा रही है। जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई तेज की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…