पंजाबी एक्टर और बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का हार्ट अटैक से निधन, टाइगर 3 में सलमान खान के साथ किए थे काम

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर बॉडी-बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुमन का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक (कार्डियक अरेस्ट) के कारण हुई है। वरिंदर की अचानक मौत से उनके फैंस और फिटनेस जगत में शोक की लहर है।

माइनर ऑपरेशन के लिए गए थे अस्पताल

जानकारी के अनुसार, वरिंदर सिंह बाइसेप इंजरी का माइनर ऑपरेशन करवाने के लिए अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल गए थे। वह अकेले ही घर से निकले थे और ऑपरेशन के बाद लौटने वाले थे, लेकिन अस्पताल में ही उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और वहीं उनका निधन हो गया।

2009 में बने थे मिस्टर इंडिया

वरिंदर सिंह घुमन फिटनेस जगत का जाना-माना नाम थे। उन्होंने मिस्टर इंडिया 2009 का खिताब जीता था और मिस्टर एशिया चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया था। उन्हें “द हीमैन ऑफ इंडिया” कहा जाता था।

दुनिया के पहले वेजिटेरियन प्रो बॉडी-बिल्डर

वरिंदर सिंह दुनिया के पहले वेजिटेरियन प्रोफेशनल बॉडी-बिल्डर थे। वे IFBB (इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी-बिल्डिंग एंड फिटनेस) प्रो कार्ड हासिल करने वाले पहले भारतीय भी थे।
अमेरिकी एक्टर आर्नोल्ड श्वार्जनेगर (Arnold Schwarzenegger) ने उन्हें एशिया में अपने हेल्थ प्रोडक्ट्स के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया था।

पंजाबी एक्टर और बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का हार्ट अटैक से निधन, टाइगर 3 में सलमान खान के साथ किए थे काम

एक्टिंग करियर

फिटनेस के साथ-साथ वरिंदर को एक्टिंग का भी शौक था। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘कबड्डी वन्स अपॉन ए टाइम’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे हिंदी फिल्मों में भी नजर आए।

उन्होंने फिल्म ‘रोर – टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और ‘मरजावां’ में भी अभिनय किया।
साल 2023 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी वरिंदर नजर आए थे। उनकी मजबूत काया और दमदार लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी।

फिटनेस जगत के लिए अपूरणीय क्षति

वरिंदर सिंह घुमन का जाना फिटनेस और फिल्म इंडस्ट्री दोनों के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनका नाम भारत में बॉडी-बिल्डिंग के शाकाहारी प्रतीक के रूप में जाना जाता था।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: 95 वर्षीय राधा देवी की हिम्मत से बचीं कई जानें, धुआं देखते ही स्टाफ को दी सूचना

    Share Add as a preferred…

    खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद सख्त होगी निगरानी? कोचिंग रेगुलेशन एक्ट की मांग तेज

    Share Add as a preferred…