भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। Pirpainti थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए Jawaharlal Nehru Medical College and Hospital Mayaganj ले जाया गया, जहां मंगलवार अहले सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान, प्रॉपर्टी डीलिंग का करता था काम

मृतक की पहचान शेरमारी बाजार निवासी ऋषभ झा (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऋषभ झा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। सोमवार रात वह अपने दोस्त सौरभ उर्फ मयंक के साथ बाइक से घूमने के लिए निकले थे।

बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

जानकारी के मुताबिक जब दोनों मजरोही के पास पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश उनके पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने बाइक चला रहे सौरभ को रुकने का इशारा किया, लेकिन सौरभ ने बाइक नहीं रोकी और आगे बढ़ने लगा। इसी दौरान बदमाशों ने पीछे बैठे ऋषभ झा को निशाना बनाते हुए पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद सौरभ ने तुरंत अपने सहयोगियों को सूचना दी और घायल ऋषभ को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल बदमाशों की पहचान करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Pankaj Raut, थानाध्यक्ष, पीरपैंती ने कहा,
“मामले के हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जो भी इसमें दोषी होंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

पहले भी प्रॉपर्टी विवाद में हो चुकी हैं हत्याएं

बिहार में जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को लेकर पहले भी कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। कई मामलों में प्रॉपर्टी डीलरों को निशाना बनाया गया है, जिससे जमीन के कारोबार में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता भी बढ़ रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…