मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रोफेसर रतन मंडल का विवादित बयान बनने लगा है राजनीतिक चर्चा का विषय

भागलपुर,पिछले दिनों अति पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ रतन मंडल के नीतीश कुमार पर टीका टिप्पणी करने को लेकर जदयू भागलपुर इकाई के जिला प्रवक्ता शिशुपाल भारती ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है ।

उन्होंने कहा डॉक्टर प्रोफेसर रतन मंडल पिछले दिनों को याद करें उन्हें जनता दल यूनाइटेड ने कितना सम्मान दिया था लेकिन अचानक उनकी भाषा बदल गई, कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी उनके कान भर दिए हैं, उन्होंने गोपाल मंडल अजय मंडल के बारे में कहा जब चुनाव का समय आता है तो बिहार सरकार उस पर विशेष फोकस करती है और मैं उन एमपी एमएलए को तैयार किया हूं ।

पार्टी हमें ही नजर अंदाज कर रही है इस बात पर जिला प्रवक्ता शिशुपाल भारती ने जमकर निशाना साधते हुए कहा वह कहीं ना कहीं से गाइड हो रहे हैं और बिहार के मुख्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गलत टीका टिप्पणी कर रहे हैं यह कहीं से सही नहीं है अगर इस तरह की बात वह वापस नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगा पारा; नेपाल में बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा

    Share Add as a preferred…

    छपरा में 7वीं की छात्रा से अश्लील चैटिंग का आरोप, गणित शिक्षक की लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *