वाल्मिकी नगर में प्रियंका गांधी की जनसभा, बोलीं – पटना की सरकार रिमोट कंट्रोल पर, योजनाएं दिल्ली से चलती हैं

बगहा/वाल्मीकि नगर। बिहार विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। पहले चरण का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है और मतदान 6 नवंबर को होगा, वहीं 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग और 14 नवंबर को मतगणना निर्धारित है। चुनावी सरगर्मी के बीच दोनों गठबंधन पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वाल्मीकि नगर के हरनाटांड़ में जनसभा को संबोधित किया।

10-10 हजार मिल रहा है, रख लीजिए… लेकिन वोट अपने विकास के लिए करें: प्रियंका

वाल्मीकि नगर की रैली में प्रियंका गांधी ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा,
“पटना की रिमोट कंट्रोल सरकार है, योजनाएं दिल्ली से चलती हैं। 10-10 हजार जो मिल रहा है, उसे रख लीजिए… घर का काम कीजिए… लेकिन वोट अपने विकास के लिए दीजिए।”

भीड़ को संबोधित करते हुए प्रियंका ने लोगों से विकास और सम्मान की राजनीति के लिए वोट देने की अपील की।

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रैली, मोदी सरकार पर भी वार

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद के समर्थन में आयोजित इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते, बल्कि उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि कांग्रेस मंच पर तेजस्वी यादव का पोस्टर नहीं है।

प्रियंका ने कहा,
“दिल्ली से रिमोट पर बिहार की सरकार चल रही है। जनता की समस्याओं की चिंता नहीं है। झूठे वादों से लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

थारू संस्कृति से जुड़ीं, झमटा नृत्य में शामिल

सभा के दौरान प्रियंका गांधी ने वाल्मीकि नगर की लोक संस्कृति को सलाम किया। वह थारू समाज की युवतियों के साथ पारंपरिक झमटा नृत्य में शामिल होती भी नजर आईं, जिसके बाद भीड़ ने तालियों से स्वागत किया।

बिहार में चुनावी जंग तेज

पहले चरण के मतदान से पहले ही प्रदेश का चुनावी माहौल अपने उफान पर है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही अपने-अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार चुके हैं। प्रियंका गांधी की यह रैली कांग्रेस के चुनावी अभियान को नई ऊर्जा देने वाली मानी जा रही है।

प्रियंका गांधी की इस सभा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

  • Related Posts

    इंस्टाग्राम वाली ‘मोहब्बत’ और भागलपुर स्टेशन पर ‘दी एंड’! गोड्डा की नाबालिग छात्रा प्रेमी संग फरार; GRP ने दबोचा, अब पुलिस ले गई साथ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सहरसा में ‘इश्क’ का खूनी क्लाइमेक्स! शक की आग में भस्म हुआ 15 साल पुराना प्रेम विवाह; पत्नी का कत्ल कर फंदे पर झूला पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading