राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश : “आर्यभट्ट से गगनयान तक भारत का नया सफर”

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2025।राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत स्पेस सेक्टर में नए आयाम गढ़ रहा है। इस बार स्पेस डे की थीम है – “आर्यभट्ट से गगनयान तक”। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह थीम भारत के अतीत के आत्मविश्वास और भविष्य के संकल्प को दर्शाती है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल है जिनके पास डॉकिंग-अनडॉकिंग की क्षमता है। उन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर तिरंगा फहराने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भी बधाई दी और कहा कि “Astronaut Pool” के गठन से युवाओं को अंतरिक्ष अनुसंधान का बड़ा अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि जल्द ही भारत गगनयान मिशन की उड़ान भरेगा और भविष्य में भारत का अपना स्पेस स्टेशन भी होगा। इसके अलावा भारत सेमी-क्रायोजेनिक इंजन और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन जैसी अत्याधुनिक तकनीक पर भी काम कर रहा है।

पीएम ने कहा कि बीते 11 वर्षों में स्पेस सेक्टर में बड़े सुधार (Reforms) हुए हैं और प्राइवेट सेक्टर को इसमें शामिल करने से 350 से ज्यादा स्टार्टअप्स उभर कर आए हैं। जल्द ही भारत का पहला निजी PSLV रॉकेट और निजी कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च होगा।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे आने वाले पांच वर्षों में स्पेस सेक्टर से जुड़े पांच यूनिकॉर्न खड़े करें और देश को ऐसी स्थिति में ले जाएं कि हर साल 50 रॉकेट लॉन्च किए जा सकें।

पीएम मोदी ने कहा कि स्पेस टेक्नोलॉजी अब Ease of Living का साधन भी बन रही है – चाहे वह फसल बीमा योजना हो, मछुआरों की सुरक्षा हो या आपदा प्रबंधन। उन्होंने कहा कि भारत की स्पेस यात्रा आने वाले समय में और नई ऊँचाइयों को छुएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 5 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…