प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं

देशभर में आज शुक्रवार को गुरुनानक जयंती पर प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। देश के सभी गुरुद्वारों को सजाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने एक्स हैंडल पर अपलोड वीडियो क्लिप में अपने विचार व्यक्त किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “ गुरुनानक जयंती के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। गुरुनानक देव जी की शिक्षाएं हमें करुणा, दया और विनम्रता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। यह हमें समाज की सेवा करने के लिए भी प्रेरित करें।

इस मौके पर राजधानी दिल्ली के समस्त गुरुद्वारों को रोशन किया गया है। बंगला साहिब गुरुद्वारा में संगत का तांता लगा हुआ है। देश के सभी हिस्सों में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

बता दें कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस साल 15 नवंबर, शुक्रवार को है। गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। इस दिन लोग गुरुद्वारे जाते हैं और नगर कीर्तन का आयोजन भी करते हैं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *